दिग्विजय का पचौरी के नाम संदेश, राम के नाम पर ना करें कुछ भी
09-Mar-2024 07:56 PM 3386
भोपाल, 09 मार्च (संवाददाता) कई दशकों तक कांग्रेस का हाथ थामे रखने के बाद आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी के नाम एक संदेश देते हुए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे (श्री पचौरी) को पार्टी के संघर्ष के दिनों में संबल बनना था, पर अब वे चाहे जो भी करें, कम से कम श्री राम के नाम पर ना करें। श्री सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर श्री पचौरी को संबोधित करते हुए पोस्ट किया, 'सुरेश, भला 50 साल का रिश्ता भी कोई यूं तोड़ता है.. आपको तो संघर्ष के दिनों में संबल बनकर साथ खड़ा होना था। क्या धर्म यह नहीं सिखाता कि अपनों के सुख-दुख में साथ रहें? राम मंदिर में आस्था उचित है लेकिन राम की मर्यादा को क्यों भूल गए? सच का साथ देने के लिए संघर्ष के पथ पर निःस्वार्थ चलने की सीख ही राम के प्रति सच्ची आस्था होती। बाक़ी सब स्वार्थ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^