डिजिटल इंडिया पुरस्कार:ई-नाम सहित विभिन्न पहलों को राष्ट्रपति ने किया सम्मानित
07-Jan-2023 06:27 PM 6792
नयी दिल्ली, 07 जनवरी (संवाददाता) कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक प्रमुख पहल ई-नाम को राष्ट्रपति दौपदी मुर्मू ने डिजिटल इंडिया अवॉर्ड 2022 से सम्मनित किया है। देश को डिजिटल प्रौद्योगिकी के प्रयोग से एक अधिकार सम्पन्न समाज बनाने तथा डिजिटल अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहल और नवाचार करने वाली सरकारी डिजिटल पहलों तथा वेबसाइटों को शनिवार को डिजिटल इंडिया पुरस्कार-2022 से सम्मनित करने के लिए विज्ञान भवन में आयोजित समरोह में श्रीमती मुर्मू मुख्य अतिथि थीं। कुल सात श्रेणियों में इस पुरस्कार से पुरस्कृत पहलों में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले की वेबसाइट भी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^