दिल्ली चुनाव में आप व कांग्रेस दोनों का सुपड़ा होगा साफ़ः जयराम
10-Jan-2025 12:44 AM 7419
शिमला, 09 जनवरी (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दावा किया कि दिल्ली में इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत के साथ अपनी सरकार बनाएगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) का इस विधानसभा चुनाव में सुपड़ा साफ हो जाएगा। श्री ठाकुर ने गुरुवार को यहां जारी बयान में कहा कि झूठ के हाथ पांव नहीं होते हैं और यह बहुत जल्दी बेनकाब हो जाता है। कांग्रेस और आप का विकास और गरीब विरोधी चेहरा पूरी तरीके से बेनकाब हो चुका है। इसलिए वे दिल्ली में चाहे जितने झूठ बोल लें या चाहे जितनी कसमें खा ले एक भी दिल्ली वासी अब आप और कांग्रेस की बातों पर ऐतबार नहीं करेगा। झूठ बोलकर बार-बार किसी का यकीन नहीं हासिल किया जा सकता इसलिए कांग्रेस और आप अब दिल्ली के मतदाताओं का यकीन और समर्थन नहीं हासिल कर सकती है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस मिलकर जितना झूठ बोल सकती थी जितने फरेब कर सकती थी सब कर चुकी है। इन दोनों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विजय रथ रोकने के लिए दिल्ली में एक साथ मिलकर भी चुनाव लड़ा। दिल्ली के लोगों को एक से एक सब्ज़बाग दिखाएं लेकिन दिल्ली के लोगों ने साफ कर दिया कि उन्हें झूठे लोगों से दूरी बनाकर रखनी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^