दिल्ली को मिलेगी जल्द 500 नई इलेक्ट्रिक बसें: पंकज कुमार सिंह
16-May-2025 08:00 PM 7628
नयी दिल्ली, 16 मई (संवाददाता) दिल्ली के परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अगले दो महीनों में राजधानी की सड़कों पर 500 ई-बसें चलेंगी और साल के अंत तक 1000 और बसें इसमें जुड़ेंगी जिससे लोगों को साफ-सुथरी और बेहतर यात्रा का विकल्प मिलेगा। डा पंकज ने नई ई-बसों की उपलब्धता को लेकर शुक्रवार को एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक के बाद कहा, “हम सार्वजनिक परिवहन को तेजी से बदल रहे हैं। अगले दो महीनों में दिल्ली की सड़कों पर 500 ई-बसें चलेंगी और साल के अंत तक 1000 और बसें इसमें जुड़ेंगी, जिससे लोगों को साफ-सुथरी और बेहतर यात्रा का विकल्प मिलेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^