13-Feb-2022 07:57 PM
3208
चंडीगढ़, 13 फरवरी (AGENCY) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को कहा कि पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की तरफ से पेश किया जाने वाला ‘दिल्ली मॉडल‘ 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ‘गुजरात मॉडल‘ की तरह ही छलावा है।
सुश्री वाड्रा ने यहां कोटकपुरा में कांग्रेस की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आप वैसे ही दिल्ली मॉडल का प्रचार कर रही है हैं, जैसा 2014 में भाजपा ने ‘गुजरात मॉडल‘ का प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि यह मॉडल सिर्फ विज्ञापनबाजी हैं। केंद्र में ऐसी सरकार है जिसमें रोजगार घटे हैं, किसानों को कुचला गया है, शिक्षा, स्वास्थ्य के कोई संस्थान नहीं बनाए। उन्होंने कहा कि इसी तरह दिल्ली की असलियत भी अलग नहीं है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आरएसएस से ही उभरी है और इनके नेता खुद कहते हैं कि वह भाजपा से बड़े भाजपा हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में बताया जाता है कि दिल्ली में बढ़िया-बढ़िया स्कूल बनें हैं। दिल्ली जाकर देखें, क्या बना है, दिल्ली वालों से पूछिए कि कैसे जी रहे हैं।...////...