दिल्ली में 294 करोड़ के नशीले पदार्थ और 80.2 लाख विदेशी सिगरेट नष्ट
25-Oct-2023 07:58 PM 6543
नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (संवाददाता) वित्त मंत्रालय के विशेष स्वच्छता अभियान 3.0 के हिस्से के रूप में आज यहां केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के दिल्ली सीमा शुल्क निवारक क्षेत्र ने 284 करोड़ रुपये मूल्य के 328 किलोग्राम मादक पदार्थ और 9.85 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मूल की 80.2 लाख सिगरेट सुरक्षित तरीके से नष्ट कीं। इस दौरान राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा, सीबीआईसी के अध्यक्ष और सीबीआईसी के सदस्य (अनुपालन प्रबंधन) भी उपस्थिति थे। इस अवसर पर श्री मल्होत्रा ने कहा कि सीमा शुल्क विभाग विशेष अभियान के इतर भी गैरकानूनी वस्तुओं को नष्ट करता है, हालांकि विशेष अभियान ने इस प्रक्रिया को बढ़ावा दिया है। दशहरे पर्व के अवसर पर अवैध वस्तुओं को नष्ट करने की तुलना रावण दहन से करते हुए श्री मल्होत्रा ने कहा कि आज का यह कार्य बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ियों को नशे के चंगुल से बचाने के लिए नशीले पदार्थों के खतरे के खिलाफ विभाग का संकल्प जारी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^