दिल्ली में अस्तित्व खो चुकी है कांग्रेस, यादव कर रहे हैं अनर्गल बयानबाजीः कपूर
04-May-2025 09:52 PM 5271
नयी दिल्ली 04 मई (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पिछले दिनों यहां हुयी बेमौसम बारिश को लेकर दिये गये बयान के लिए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव की आलोचना की है और कहा है कि कांग्रेस राष्ट्रीय राजधानी में अपना पूरा राजनीतिक अस्तित्व खो चुकी है, इसी वजह से वह प्रदेश सरकार पर अनर्गल आरोप लगा रही है। श्री कपूर ने रविवार को मीडियाकर्मियों से कहा कि एक धर्म विशेष के कुछ पार्षद जरूर इस पार्टी के पास हैं, बाकी दिल्ली की जनता कांग्रेस को हर स्तर पर नाकार चुकी है, इसके बावजूद श्री यादव दिल्ली के बयानवीर बने हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^