दिल्ली में कांग्रेस और आप का कोई राजनीति आधार नहीं-सचदेवा
09-Jan-2025 12:26 AM 8621
नयी दिल्ली 08 जनवरी (संवाददाता) दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ए और बी टीम है तथा दोनों दलों के नेता मानते हैं कि दिल्ली में उनका कोई राजनीतिक आधार नहीं है। गौरतलब है कि श्री चव्हाण ने कहा है, "दिल्ली का चुनाव बहुत अहम चुनाव है। मैं समझता हूं शायद अरविंद केजरीवाल वहां जीत जाएंगे। कांग्रेस भी मैदान में है, कांग्रेस भी चुनाव लड़ेगी। अच्छा होता अगर कांग्रेस और आप का गठबंधन होता, लेकिन शायद यह होता दिखाई नहीं दे रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^