14-Jan-2022 10:37 PM
3970
नई दिल्ली, 14 जनवरी (AGENCY) राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को कोरोना के 24,383 मामले दर्ज किये गए, जिसके बाद सकारात्मकता दर 30 प्रतिशत से ज्यादा हो गई। यहां पर पिछले 24 घण्टों में इस महामारी से 34 लोगों की जान गंवाई।
दिल्लमें कोरोना से अब तक 16,70,966 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा कुल मृतकों की संख्या 25,305 हो गई। दिल्ली में शुक्रवार को दर्ज मामलों में गिरावट की वजह परीक्षण कम होना है।
दिल्ली में नए मामलों की पुष्टि 79,000 से अधिक नमूनों की जांच के बाद हुयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में बताया गया कि बुधवार को यहां 1,05,102 नमूनों की जांच की गयी थी और कोविड-19 के 27,561 मामले दर्ज किए गए थे। संक्रमण दर 26.22 प्रतिशत दर्ज की गई थी।
स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार अगले दिन परीक्षण घटाकर 98,832 पर आ गया, लेकिन संक्रमण के रिकॉर्ड 28,867 मामले दर्ज किए गए और संक्रमण दर 29.21 प्रतिशत हो गई।
यहां शुक्रवार की सकारात्मकता दर 1 मई, 2021 के बाद सबसे अधिक है। उस समय शहर में कोविड-19 की भयावह दूसरी लहर के बीच संक्रमण दर 31.6 दर्ज की गई थी।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक तब 2,529 मरीज अस्पतालों में थे और 815 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे, जिनमें 99 वेंटिलेटर पर थे।...////...