दिल्ली ने मुम्बई को दिया 160 का लक्ष्य
21-May-2022 09:56 PM 3271
मुम्बई, 21 मई (AGENCY) रोवमैन पॉवेल (43), ऋषभ पंत (39) और अक्षर पटेल (नाबाद 19) की उपयोगी पारियों से दिल्ली कैपिटल्स ने मुम्बई इंडियंस के खिलाफ करो या मरो के आईपीएल मुकाबले में शनिवार को 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बना लिया। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही और उसने 50 रन तक जाते-जाते अपने चार विकेट गंवा दिए। इसमें पृथ्वी शॉ के 23 गेंदों पर 24 रन शामिल थे। लेकिन इसके बाद पॉवेल और पंत ने पांचवें विकेट की साझेदारी में 75 रन जोड़कर टीम को कुछ हद तक संभाल लिया। पंत ने 33 गेंदों पर 39 रन में चार चौके और एक छक्का लगाया जबकि पॉवेल ने 34 गेंदों पर 43 रन में एक चौका और चार छक्के लगाए। पटेल ने 10 गेंदों पर दो छक्कों के सहारे नाबाद 19 रन बनाकर दिल्ली को लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचाया। मुम्बई की तरफ से जसप्रीत बुमराह 25 रन पर तीन विकेट लेकर सबसे सफल रहे जबकि रमनदीप सिंह ने 29 रन पर दो विकेट लिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^