दिल्ली ने यूपी को नौ विकेट से हराया
26-Feb-2024 10:50 PM 4335
बेंगलुरु 26 फरवरी (संवाददाता) कप्तान मेग लैनिंग 51 रन और शेफाली वर्मा के नाबाद 64 रनों की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स महिला ने सोमवार को वूमेंस प्रीमियर लीग के चौथे मुकाबले में यूपी वॉरियर्स महिला को नौ विकेट से हरा दिया है। मेग लैनिंग ने 43 गेंदों में छह चौकों की मदद से 51 रन बनाये। वहीं शेफाली वर्मा ने 43 गेंदों में छह चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 64 रन बनाये। जेमिमाह रॉड्रिग्स ने टीम के लिये विजयी चौका लगाया। दिल्ली कैपिटल्स ने एक विकेट पर 14.3 ओवर में 123 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^