दिल्ली सरकार बेहतर आधारभूत संरचना, प्रदूषण मुक्त राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध: सिरसा
18-Apr-2025 10:22 PM 8148
नयी दिल्ली, 18 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार बेहतर आधारभूत संरचना और प्रदूषण मुक्त राजधानी बनाने की दिशा में लगातार प्रतिबद्धता और तत्परता के साथ कार्य कर रही है। 'विकसित दिल्ली' की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए श्री सिरसा ने आज पश्चिमी दिल्ली स्थित राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान, उन्होंने रिहायशी इलाकों में नागरिक और पर्यावरणीय उल्लंघनों पर सख्त कार्रवाई के लिए स्पष्ट निर्देश दिए, जो स्थानीय निवासियों की जीवन शैली को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^