दिल्लीः ब्लू लाइन पर करीब दो घंटे तक मेट्रो सेवाएं रहीं बाधित
06-Jun-2022 10:46 PM 6663
नयी दिल्ली 06 जून (AGENCY) नयी दिल्ली में सोमवार को ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉिनक सिटी/वैशाली के बीच चले वाली मेट्रो सेवा बाधित होने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई। हालांकि रात आठ बजे के बाद मेट्रो सेवाएं पुनः सामान्य होने लगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉपरेशन (डीएमआरसी) ने कहा कि ब्लू लाइन पर यमुना बैंक और इंद्रप्रस्थ स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं आज शाम 06ः35 बजे से रात 8:00 बजे तक प्रभावित रहीं। उन्होंने कहा कि द्वारका की ओर जाने वाली लाइन पर ओवरहैड इक्विपमेंट (ओईएच) में तकनिकी समस्या आने से यह स्थिति पैदा हुई, जिसे मरम्मत कर दिया गया है। डीएमआरसी ने कहा कि एक पंक्षी के तार के चपेट में आने से संपर्क तार टूटने के कारण ओएचई में खामी आई, जिससे इंद्रप्रस्थ और यमुना बैंक स्टेशनों के बीच मेट्रो ट्रेन सेवाएं अस्थायी रूप से बाधित रही। मेट्रो का इंतजार कर रहे एक बुजुर्ग ने यूनीवार्ता से कहा,“मेट्रो सेवा बाधित होने से भीड़ बढ़ गयी है, जिससे उन्हें काफी तकलीफ हो रही है और वह घूटन जैसा महसूस कर रहे हैं।” एक अन्य महिला यात्री ने कहा कि भीड़ ज्यादा होने से लोग धक्का मुक्की कर रहे हैं, जिससे काफी परेशानी हो रही है। इस दौरान यमुना बैंक से वैशाली/नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और इंद्रप्रस्थ से द्वारका सेक्टर-21 सेक्शन में सामान्य ट्रेन सेवाएं लगातार उपलब्ध थीं। डीएमआरसी के अधिकारी ने कहा कि द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली तक की पूरी ब्लू लाइन पर रात आठ बजे से सामान्य सेवाएं बहाल कर दी गईं। इससे पहले दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट किया,“ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^