दिव्यांशी और सूरज शर्मा ने महिला और पुरुष वर्ग में निशानेबाजी में जीते स्वर्ण पदक
05-Oct-2024 05:56 PM 7894
लीमा 05 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय निशानेबाज दिव्यांशी ने महिलाओं की 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धा में और सूरज शर्मा ने पुरुर्षो की स्टैंडर्ड वैरिएशन स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी के साथ पेरू के लीमा में आयोजित आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप 2024 में पदक तालिका में शुक्रवार को भारत के पदकों की संख्या 21 हो गई। इस चैंपियनशिप में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों ने 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल स्पर्धाओं में पांच और पदक जीते, जिसमें दो स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य शामिल रहे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^