दिया ने 67वीं राष्ट्रीय बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
03-Jan-2024 05:28 PM 5327
जयपुर 03 जनवरी (संवाददाता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज यहां 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। श्रीमती दिया कुमारी ने सवाई मान सिंह इण्डोर स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे 27 राज्यों के खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस मौके उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई उदयमान खेल प्रतिभा योजना, फिट इंडिया कार्यक्रम, खेलो इंडिया, विशेष क्षेत्र खेल योजना, ऑलम्पिक पोडियम योजना जैसी कई योजनाओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलों का महा मंच मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^