दूरदर्शन करेंगा हॉकी इंडिया लीग के सभी मैचों का प्रसारण
12-Dec-2024 10:22 PM 3978
नयी दिल्ली 12 दिसंबर (संवाददाता) राष्ट्रीय प्रसारक दूरदर्शन 28 दिसंबर से शुरु होने वाली हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल) के सभी मैचों का प्रसारण करेगा। भारतीय खेलों को बढ़ावा देने की अपनी विरासत के लिए प्रसिद्ध, दूरदर्शन देश भर के करोड़ों दर्शकों के लिए एचआईएल का रोमांचक अनुभव प्रदान करने लिए हॉकी इंडिया लीग के साथ मैचों के प्रसारणों को लेकर साझेदारी की है। इस लीग में भाग लेने वाली आठ पुरुष टीमें और चार महिला टीमें राउरकेला और रांची में प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें भारत और दुनिया भर से शीर्ष स्तर की प्रतिभाएं दिखाई देंगी। महिला लीग का जुड़ना हॉकी इंडिया की खेलों में लैंगिक समावेशिता को आगे बढ़ाने और एक बड़े मंच पर महिला हॉकी को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^