दूरदर्शन पर शनिवार से ‘भोजपुरी’ में भी होगा कार्यक्रमों का प्रसारण
10-Dec-2021 10:50 PM 8555
नयी दिल्ली, 10 दिसंबर (AGENCY) दूरदर्शन पर 11 दिसम्बर से पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी बिहार में प्रचलित माटी की बोली ‘भोजपुरी‘ में भी कार्यक्रमो का प्रसारण आरम्भ किया जाएगा । सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुक्रवार को भोजपुरी भाषा में वीडियों ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि दूरदर्शन केंद्र गोरखपुर से भोजपुरी भाषा में सुबह 11 से साढे ग्यारह और रात आठ से साढे आठ बजे तक एक घंटे के विशेष कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। सूचना और प्रसारण मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार इन कार्यक्रमों में भोजपुरी संस्कृति के विविध रंग देखने केा मिलेंगे। इन कार्यक्रमो में भोजपुरी लोकगीत तथा लघु नाटिकाएं, भोजपुरी बोली क्षेत्र में मौजुद प्राचीन धरोहरों एवं परम्पराओं पर रूपक एवं डाक्यूमेंट्री को शामिल किया जाएगा। इनके अलावा क्षेत्र में हो रहे विकास योजनाओं पर आधारित कार्यक्रमो, युवाओं की समस्याएं एवं महिलाओं की आवश्यकताओ को ध्यान में रखकर विभिन्न प्रारूपों में कार्यक्रम निर्मित किये जायेंगे। भोजपुरी प्रसारण के आरम्भ के पहले दिन केन्द्र पर आयोजित हुऐ अर्थ स्टेशन के लोकार्पण समारोह पर आधारित टी.वी. रिपोर्ट प्रसारित होगी तथा अगले दिन गोरखपुर के सांसद एवं भोजपुरी के प्रख्यात अभिनेता रवि किशन से की गयी भेंटवार्ता और भोजपुरी लोक गीतो का प्रसारण किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^