दूसरे दिन चार लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने लगवाई कोवैक्सीन की प्रथम डोज
04-Jan-2022 09:44 PM 5327
जयपुर, 04 जनवरी (AGENCY) राजस्थान में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों के लिए प्रारंभ हुए टीकाकरण के दूसरे दिन आज चार लाख 5 हजार 761 लाभार्थियों को कोवैक्सीन की प्रथम डोज लगाई गई। चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि गत दो दिनों में अब तक 7 लाख 71 हजार 15 लाभार्थियों को कोवैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 4603 कोविड टीकाकरण केन्द्रो पर स्वास्थ्य कार्मिकों द्वारा बच्चों का वैक्सीनेशन किया गया। उन्होंने बताया की दोनों दिनों को मिलाकर अब तक 16.57 प्रतिशत टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा प्रदेश में किशोर किशोरियों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक करने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए हैं। विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया बच्चों के अलावा सामान्य टीकाकरण में भी गति लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी तक प्रदेश में आठ करोड़ 34 लाख, 44 हजार 81 लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की डोजेज दी जा चुकी है। इसमें 4 करोड़ 78 लाख 37 हजार 369 को प्रथम डोज तथा 3 करोड़ 56 लाख 6 हजार 712 लाभार्थियों को द्वितीय डोज कोविड वैक्सीन की दी जा चुकी है। श्री गालरिया ने कहा कि प्रदेश में व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 31 जनवरी तक शत प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सा कार्मिक लोगों के घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कर रहे हैं। साथ ही उन्हें वैक्सीनेशन का महत्व भी समझा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा वैक्सीनेशन करवा कर ही हम कोरोना जैसी महामारी से स्वयं और समाज का बचाव कर सकते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^