दुनिया जीतने के लिये भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम चिली रवाना
22-Nov-2023 01:29 PM 5948
मुंबई, 22 नवंबर (संवाददाता) चिली के सैंटियागो में 29 नवंबर से दस दिसंबर के बीच खेली जाने वाली एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 के लिये भारतीय टीम बुधवार को रवाना हो गयी। टूर्नामेंट के 2022 के संस्करण में भारत को चौथे स्थान पर संतोष करना पड़ा था। भारत को 2022 के उपविजेता जर्मनी के साथ-साथ बेल्जियम और कनाडा के साथ पूल सी में रखा गया है, जबकि गत चैंपियन नीदरलैंड को दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और मेजबान चिली के साथ पूल ए में रखा गया है। अर्जेंटीना, कोरिया, स्पेन और जिम्बाब्वे को पूल बी में रखा गया है जबकि इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान पूल डी का हिस्सा हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^