दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है भारत: बघेल
01-Jun-2023 11:00 PM 6873
वाराणसी 01 जून (संवाददाता) केन्द्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीते नौ सालों के दौरान देश ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा है और देश सारी दुनिया का मार्गदर्शन कर रहा है। श्री बघेल ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नौ वर्षों में हमारी सरकार द्वारा न केवल वंचित, शोषित लोगों को मुख्यधारा से जोड़ा बल्कि उनका सशक्तिकरण भी किया है आज दुनिया के बड़े बड़े अर्थशास्त्री, विश्लेषक, विचारक सभी एक स्वर में कह रहे हैं कि 21वीं सदी भारत की सदी है आज पूरी दुनिया भारत को लेकर एक विश्वास से भरी हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^