दुनिया मोरक्को पर गर्व कर सकती है : रेग्रागुई
15-Dec-2022 08:38 PM 1594
अल खोर, 15 दिसंबर (संवाददाता) मोरक्को के कोच वालिद रेग्रागुई ने फीफा विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में मिली हार के बाद कहा है कि फुटबॉल जगत उनकी टीम पर गर्व कर सकता है। फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर खेल प्रेमियों को हैरान करती हुई शीर्ष-4 में पहुंची मोरक्को को सेमीफाइनल में बुधवार को फ्रांस के हाथों 2-0 की हार का सामना करना पड़ा। इस मैच से पहले विपक्षी टीम का कोई खिलाड़ी मोरक्को के खिलाफ गोल नहीं कर सका था लेकिन फ्रांस के इन दो गोलों ने मोरक्को का अद्भुत अभियान समाप्त कर दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^