दुनिया ने माना भारतीय सेना की वीरता का लाेहा: शाही
16-May-2025 06:00 PM 4525
देवरिया,16 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंक परस्त देश पाकिस्तान का जो हाल भारतीय सेना ने किया, उसको पूरी दुनिया ने न सिर्फ देखा बल्कि वीर सैनिकों के पराक्रम का लोहा भी माना है। श्री शाही ने पत्रकारों से बातचीत मं कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आपरेशन सिंदूर के माध्यम से आतंक के जनक पाकिस्तान के साथ आतंकी, और उनके आकाओं का जो हाल किया है। वह भारत का पराक्रम को दर्शाता है। उन्होंने भारतीय सेना और आपरेशन से जुड़े लोगों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि भारत वर्ष की रक्षा प्रणाली,उपकरण पर विश्व में और सम्मान पाने का कार्य किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^