एडमिरल त्रिपाठी ने नाविका सागर परिक्रमा पर निकली नौसेना अधिकारियों से बात की
31-Dec-2024 05:36 PM 8095
नयी दिल्ली 31 दिसम्बर (संवाददाता) नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और नौसेना पत्नी कल्याण संघ की प्रमुख शशि त्रिपाठी ने नव वर्ष 2025 की पूर्व संध्या पर मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नाविका सागर परिक्रमा - दो अभियान के साहसिक चालक दल की सदस्यों लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा के साथ बातचीत की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। एडमिरल त्रिपाठी ने दोनों अधिकारियों को उनके साहस, धैर्य और समर्पण के लिए बधाई दी। उन्होंने अभियान की उनकी यात्रा और फ्रीमेंटल से लिटलटन तक दूसरे चरण में आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की । उन्होंने कहा कि दोनों अधिकारियों का यह अभियान भारतीय नौसेना को परिभाषित करने साहस और लचीलेपन की अदम्य भावना का उदाहरण है। नौसेना प्रमुख ने जोर देकर कहा कि उनके प्रयास न केवल उत्कृष्टता के लिए नौसेना की प्रतिबद्धता को उजागर करते हैं, बल्कि देश और दुनिया भर के युवाओं के लिए अपार प्रेरणा के स्रोत के रूप में भी काम करते हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों की ओर से टीम तारिणी को इस असाधारण अभियान के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं । उन्होंने कहा कि इन अधिकारियों का दृढ़ संकल्प और दृढ़ता भारत की समुद्री विरासत में उल्लेखनीय अध्याय लिखने के लिए प्रेरित करेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^