एडिलेड में भारत का टॉप आर्डर फेल,हार का संकट
07-Dec-2024 05:42 PM 4312
एडिलेड 07 दिसंबर (संवाददाता) ट्रैविस हेड (140) के शानदार शतक के बाद गेंदबाजों के प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत आस्ट्रेलिया ने एडिलेड टेस्ट के दूसरे दिन शनिवार को भारत को हार के संकट में ढकेल दिया है। भारत की पहली पारी के 180 रनों के जवाब में आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 337 रन बना कर भारत के खिलाफ 157 रन की महत्वपूर्ण लीड हासिल की। दिन के खेल के अंतिम सत्र में अपनी दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद के प्रहार को झेलने में असफल रहे और अपने पांच विकेट महज 128 रन पर गंवा बैठे। भारत अभी भी आस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर को छूने के लिये 29 रन दूर है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^