ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 50 फीसदी से अधिक असंगठित श्रमिक कृषि क्षेत्र से
21-Nov-2021 07:13 PM 3796
नयी दिल्ली 21 नवंबर (AGENCY) सरकार के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत 8.43 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों में से आधे से अधिक कृषि क्षेत्र से हैं। ई-श्रम पोर्टल पर 20 नवंबर 2021 तक पंजीकृत 8.43 करोड़ असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों में से 53.2 प्रतिशसत कृषि क्षेत्र से हैं। इसके बाद निर्माण क्षेत्र से 12.1 प्रतिशत, घरेलू और घरेलू कामगार क्षेत्र से 8.8 प्रतिशत, परिधान क्षेत्र से 6.3 और पूंजीगत सामान और विनिर्माण क्षेत्र से 3.3 प्रतिशत हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^