ईद -उल अजहा सात जून को मनायी जायेगी
06-Jun-2025 10:47 PM 3268
श्रीनगर 06 जून (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर में शनिवार को कुर्बानी का त्योहार ईद-उल-अजहा मनाया जा रहा है। इस मौके पर गणमान्यों ने लोगों को बधाई दी। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ईद-उल-अजहा की पूर्व संध्या पर लोगों को बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा “ईद मुबारक! ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ईद त्याग और क्षमा की भावना का प्रतीक है। आइए हम समाज में एकता, सद्भाव और भाईचारे की नींव को मजबूत करने और सभी की भलाई सुनिश्चित करने के लिए प्रेम और करुणा के साथ काम करने के अपने संकल्प को दोहराएं। यह त्योहार शांति फैलाए और सभी के लिए समृद्धि लाए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^