ईडी के सामने पेश होने से क्यों डर रहे है केजरीवाल-ठाकुर
04-Jan-2024 09:20 PM 7229
नयी दिल्ली/शिमला, 04 जनवरी (संवाददाता) केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा लगातार प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समनों की अनदेखी किए जाने और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा चलाए जा रहे मोहल्ला क्लीनिकों में भ्रष्टाचार के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी। श्री ठाकुर ने श्री अरविंद केजरीवाल को कट्टर भ्रष्टाचारी बताते हुए कहा, 'राजनीति में आने से पहले कट्टर ईमानदारी की डींगें हांकने वाले अरविंद केजरीवाल जी और उनकी सरकार आज सबसे भ्रष्टाचारी पार्टी और सरकार के रूप में सामने आई है। इनके एक के बाद एक घोटाले सामने आ रहे हैं। इन्होंने जितनों को कट्टर ईमानदारी का प्रमाणपत्र बांटा उनमें से एक को भी कोर्ट बेल नहीं दे रहे हैं। उनके उपमुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद सभी जेलों में पड़े हैं। श्री अरविंद केजरीवाल आज लोगों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले, अराजकता और भ्रष्टाचार फैलाने वाले और संवैधानिक संस्थाओं पर निराधार आरोप लगाने वाले नेता के तौर पर प्रसिद्ध हो चुके हैं। क्या अरविंद केजरीवाल देश के नियम कानून से ऊपर हैं। श्री अरविंद केजरीवाल बताएं कि वह ईडी के सामने पेश होने से क्यों डर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^