ईडी ने डीजेबी के पूर्व मुख्य अभियंता अरोड़ा के खिलाफ मामला दायर किया
03-Apr-2024 11:48 PM 8724
नयी दिल्ली 03 अप्रैल (संवाददाता) आपराधिक कमाई के शोध के मामलों की जांच करने वाली एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) दिल्ली ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में कथित भ्रष्टाचार से जुड़े धन शोधन के एक मामले में तत्कालीन मुख्य अभियंता जगदीश कुमार अरोड़ा, उनके निकट सहयोगी तेजिंदर पाल सिंह तथा कुछ अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धन शोधन मामलों की सुनवाई करने वाली विशेष अदालत में अभियोजन का मामला दर्ज किया है। एजेंसी ने बुधवार को बताया कि यह मामला 28 मार्च को दायर किया गया। अदालत ने बुधवार को इसका संज्ञान लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^