ईको टूरिज्म के रूप में विकसित होगा करकटगढ़ : नीतीश
28-May-2022 08:25 PM 2573
पटना 28 मई (AGENCY) बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कहा कि कैमूर जिले के करकटगढ़ जलप्रपात को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित किया जाएगा। श्री कुमार ने शनिवार को कैमूर जिले के करकटगढ़ जलप्रपात का भ्रमण करने के दौरान अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि करकटगढ़ जलप्रपात एक अद्भूत और मनोरम झरना है। यह एक रमणीक स्थल है। यहां हर समय पानी रहता है और इसका फ्लो काफी तेज है। यहां बड़ी संख्या में लोग आते हैं और उन्हें यहां अच्छा महसूस होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि करकटगढ़ को ईको टूरिज्म के रूप में विकसित करें। पर्यटकों की सुविधा के लिये कैंटिन की व्यवस्था हो। कैंटिन चालू होने से पर्यटकों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि आने वाले पर्यटकों के लिये पार्किंग की सुविधा हो, इसके लिये क्षेत्र निश्चित कर पार्किंग की व्यवस्था की जाय। यहां गहन वृक्षारोपण की भी जरूरत है। जो वर्षापात होता है उसके लिये जल संचयन योजना को भी कार्यान्वित करने की आवश्यकता है। श्री कुमार ने कहा कि करकटगढ़ जलप्रपात की पब्लिसिटी हो जायेगी तो यहां बड़ी संख्या में पर्यटक आयेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को भी इन सब जगहों को दिखाने की आवश्यकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^