ईरान ने इजराइल पर मिसाइल हमलों के बाद उड़ानें फिर से शुरू कीं
03-Oct-2024 11:05 PM 2264
तेहरान 03 अक्टूबर (संवाददाता) ईरान ने मंगलवार की शाम इजरायल पर मिसाइल हमलों के बाद गुरुवार सुबह से वहां के लिए उड़ानें फिर से शुरू कर दी। नागरिक उड्डयन संगठन (सीएओ) के प्रवक्ता जाफर याजरलू ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उड़ानों के लिए अनुकूल और सुरक्षित परिस्थितियां सुनिश्चित करने के बाद उड़ान प्रतिबंध हटा दिये गये हैं। एयरलाइनों को आज स्थानीय समयानुसार सुबह 05:00 बजे से उड़ानें फिर से शुरू करने की अनुमति दी गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^