ईशरप्रीत सिंह बने एनएसयूआई पंजाब के अध्यक्ष
11-Aug-2022 07:48 PM 4568
नयी दिल्ली 11 अगस्त (AGENCY) कांग्रेस ने ईशरप्रीत सिंह को पंजाब में अपनी छात्र इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार को बताया कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने श्री सिंह के नाम की संस्तुति की है और उन्हें तत्काल प्रभाव से अपना काम करने शुरू करने को कहा है। पंजाब में पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद कांग्रेस के लिए राज्य में सभी मोर्चों पर अपने कार्यकर्ताओं को ज्यादा सक्रिय करने की जरूरत है। इसी क्रम में उसने आप के तेज तर्रार युवा छात्र नेता ईश्वरप्रीत सिंह को प्रदेश एनएसयूआई की कमान सौंपी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^