ईश्वरप्पा का इस्तीफा कांग्रेस की जीत: अहमद
15-Apr-2022 10:41 PM 5221
बेंगलुरु 15 अप्रैल (AGENCY) कर्नाटक के चामराजपेटे विधानसभा के कांग्रेस विधायक जमीर अहमद ने कहा है क़ि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े ठेकेदार संतोष पाटिल की आत्महत्या के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार राज्य के मंत्री के. एस ईश्वरप्पा ने शुक्रवार को मंत्री पद से इस्तीफे की घोषणा की है जो कांग्रेस पार्टी की जीत है। श्री अहमद ने शुक्रवार को ट्वीट किया,“अगर के.एस ईश्वरप्पा ने अकेले इस्तीफा दे दिया, तो यह इसके लायक नहीं होगा। भ्रष्टाचार और आत्महत्या के आरोप में उन पर तुरंत मामला दर्ज कर जेल भेजा जाना चाहिए।” साथ ही उन्होंने संतोष के परिजनों को एक करोड़ मुआवजे की मांग की। श्री अहमद ने मांग की है कि राज्यपाल और केंद्र सरकार मृतक संतोष पाटिल द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ लगाए गए 40 प्रतिशत कमीशन के भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच का आदेश दें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^