ईस्ट बंगाल एफसी को हरा कर हैदराबाद फिर अर्श पर
09-Dec-2022 11:36 PM 8907
हैदराबाद 09 दिसम्बर (संवाददाता) हैदराबाद एफसी ने अपने घरेलू मैदान और दर्शकों का भरपूर फायदा उठाते हुये इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में शुक्रवार को ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हरा कर अंकतालिका में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर जगह बनायी। मोहम्मद यासिर ने खेल के 38वें मिनट पर गोल दाग कर अपनी टीम को 1-0 से आगे किया जबकि 85वें मिनट पर लेकिन स्थानापन्न खिलाड़ी ने एक और गोल दाग कर ईस्ट बंगाल पर दवाब और बढ़ा दिया जो अंतत: हैदराबाद की जीत का कारक बना।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^