ईस्ट बंगाल को हराकर केरला ब्लास्टर्स कलिंगा सुपरकप के क्वार्टरफाइनल में
21-Apr-2025 02:31 PM 4330
भुवनेश्वर, 21 अप्रैल (संवाददाता) केरला ब्लास्टर्स एफसी ने गत चैंपियन ईस्ट बंगाल एफसी को 2-0 से हराकर कलिंगा सुपर कप 2025 के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। कलिंगा स्टेडियम में रविवार रात खेले गये राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स ने स्पेनिश स्ट्राइकर जीसस जिमेनेज के गोल से 1-0 की बढ़त बनाई। इसके बाद मोरक्को के नोआ वली सदाउई ने 64वें मिनट में गोलकर स्कोर 2-0 कर दिया। नोआ वली सदाउई को प्लयेर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^