ईस्ट बंगाल पर रोमांचक जीत के साथ मोहन बागान ने जीता डूरंड कप
03-Sep-2023 08:51 PM 2862
कोलकाता, 03 सितंबर (संवाददाता) मोहन बागान सुपर जायंट्स ने दिमित्री पेट्राटोस के निर्णायक गोल के दम पर रोमांच से भरे डूरंड कप 2023 फाइनल में रविवार को ईस्ट बंगाल एफसी को 1-0 से हराकर 17वीं बार यह खिताब जीत लिया। सॉल्ट लेक स्टेडियम पर खेली गयी डर्बी में पेट्राटोस ने 71वें मिनट में विजेता टीम का गोल किया। इस जीत के साथ मोहन बागान 17 बार डूरंड कप खिताब हासिल करने वाली पहली टीम बन गयी। ईस्ट बंगाल 16 ट्रॉफियों के साथ इस टूर्नामेंट की दूसरी सबसे सफल टीम है।मोहन बागान ने पिछली बार सन् 2000 में यह खिताब जीता था। टीम 2004, 2009 और 2019 में भी फाइनल में पहुंची लेकिन ट्रॉफी नहीं उठा सकी थी। दो दशक बाद डूरंड कप चैंपियन बनने का सपना लेकर उतरे मोहन बागान ने पहले हाफ में गेंद पर अधिक कब्ज़ा रखा लेकिन क्लब खाता नहीं खोल सका।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^