ईवीएम तैयार रहे आलोचना सुनने के लिये: राजवीर
03-Jun-2024 10:25 PM 1939
एटा 03 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रत्याशी राजवीर सिंह ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की विशाल जीत का दावा करते हुये विपक्षी दलों पर कटाक्ष किया कि इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) को अपनी आलोचना सुनने के लिये तैयार रहना चाहिये। श्री सिंह ने सोमवार को यहां पत्रकारों से कहा कि कल होने वाली मतगणना में ईवीएम पर तो ठीकरा फूटना ही फूटना है और ईवीएम को अपनी आलोचना सुनने क़े लिए तैयार रहना चाहिए ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^