ईयू ने रुस पर प्रतिबंध जनवरी 2023 तक बढ़ाया
26-Jul-2022 11:00 PM 8708
ब्रुसेल्स 26 जुलाई (AGENCY) यूरोपीय संघ (ईयू) ने रुस पर आर्थिक प्रतिबंधों को अगले वर्ष जनवरी तक बढ़ा दिया है। परिषद ने कहा कि यूक्रेन में रुस के अकारण और अनुचित सैन्य हमले के विरोध में पहली बार 2014 में प्रतिबंध शुरू किए गए थे बाद में इन प्रतिबंधों को फरवरी 2022 में बढ़ाया गया था। इन प्रतिबंधों में वित्त, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी और दोहरे उपयोग वाले सामान, उद्योग, परिवहन और विलासिता के सामान है। द गार्डियन के अनुसार मंत्रियों ने अगस्त से मार्च तक गैस की मांग को 15 प्रतिशत तक कम करने के लिए यूरोपीय कानून के ड्राफ्ट को मंजूरी दी। यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यूरोपीय संघ ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा गैस व्यवधान के खतरे का सामना करने के लिए एक निर्णायक कदम उठाया है। ईयू ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर रूस के हमले के जवाब में आर्थिक प्रतिबंधों अलावा कई प्रतिबंध लगाए थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^