एक राष्ट्र एक चुनाव से देश के विकास को मिलेगी गति: बंसल
07-Jun-2025 08:21 PM 5205
नयी दिल्ली, 07 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को मौजूदा समय में देश की जरूरत बताते हुए कहा कि इससे खर्च और समय दोनों की बचत होगी तथा देश के विकास को गति मिलेगी। श्री बंसल ने यहां कॉन्स्टिट्यूशन क्लबक्लब में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ पर आयोजित संगोष्ठी में शुक्रवार को यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों में जब चुनाव होते हैं तो वहां पैसो के साथ साथ सिस्टम और समय की बर्बादी होती है। उन्होंने कहा, “बदलती हुई दुनिया में अगर हमें आगे बढ़ना है तो उसके लिए ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ जरुरी है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^