एकनाथ तुरंबेकर और प्रियंका गोस्वामी ने पैदल चाल में बनाये नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड
05-Mar-2022 11:22 PM 3814
मस्कट , 05 मार्च (AGENCY) एकनाथ संभाजी तुरंबेकर और प्रियंका गोस्वामी ने विश्व एथलेटिक्स पैदल चाल टीम चैंपियनशिप में पुरुषों और महिलाओं की 35 किमी स्पर्धा में शनिवार को नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड बना दिए। उन्होंने क्रमशः 27वां और 20वां स्थान हासिल किया। महिला 20 किमी स्पर्धा में भारतीय टीम के कांस्य पदक जीतने के बाद दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड प्रयास सकारात्मक माने जा सकते हैं। एकनाथ ने इस दूरी में अपनी दूसरी रेस में उतरते हुए 2:45:17 का समय लिया जबकि प्रियंका ने इस दूरी में अपनी पहली रेस में 3:13:19 का समय लिया। पिछले राष्ट्रीय रिकॉर्ड राम बाबू (2:46:31) और रमनदीप कौर (3:15:17) के नाम थे जो उन्होंने सितम्बर 2021 में वारंगल में राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप में बनाये थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^