एक्जिट पोल भाजपा का रचा रचाया षड्यंत्र, हकीकत से कोसों दूर रहेगी भाजपाः संजय
03-Jun-2024 11:22 PM 1636
शिमला, 03 जून (संवाददाता) हिमाचल कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने मीडिया एग्जिट पोल पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि एक्जिट पोल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की एक सोची समझी साजिश और रचा रचाया षड्यंत्र है ताकि चुनाव परिणाम आने से पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया जा सके। उन्होंने इन एक्जिट पोल को भूल जाने और वास्तविक एग्जिट के बारे में बात करने की बात कही है। शनिवार को प्रसारित एग्जिट पोल हकीकत से कोसों दूर रहने वाला है। श्री अवस्थी ने कहा कि भाजपा के 300 सीटों के आंकड़े को पार करने की बात तो भूल जाइए, वह इस आंकड़े के आधे तक भी नहीं पहुंच पाएंगी। एग्जिट पोल का झूठा प्रचार जानबूझकर वोटों की गिनती से पहले माहौल पैदा किया गया है ताकि अधिकारियों, कर्मचारियों को लगे कि ‘देखो हम पहले से ही आ रहे हैं’ इसलिए उन्हें भाजपा की मदद करनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^