एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने रेजांग ला की लड़ाई 62वीं वर्षगांठ पर वीरों को दी श्रद्धांजलि
18-Nov-2024 01:40 PM 8811
मुंबई, 18 नवंबर (संवाददाता) एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने रेजांग ला की लड़ाई की 62वीं वर्षगांठ पर वीरो को श्रद्धांजलि दी है। 18 नवंबर 1962 को लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों में चार्ली कंपनी के 120 सैनिक 3,000 से ज़्यादा चीनी सैनिकों के सामने डटे रहे। संख्या में कम होने और कड़ाके की ठंड का सामना करने के बावजूद, वे भारत की सीमा की रक्षा के लिए अपनी आखिरी सांस तक बहादुरी से लड़े। उनके साहस ने रेजांग ला को भारतीय सैन्य इतिहास में बलिदान और वीरता का प्रतीक बना दिया। रेजांग ला के वीर नायकों को समर्पित, फिल्म 120 बहादुर एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज द्वारा निर्मित है। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज ने रेजांग ला की 62वीं वर्षगांठ पर वीरों को श्रद्धांजलि दी है। फिल्म 120 बहादुर, मेजर शैतान सिंह पीवीसी के नेतृत्व वाली 13 कुमाऊं रेजिमेंट की चार्ली कंपनी के साहस को श्रद्धांजलि है।रजनीश ‘राज़ी’ घई के निर्देशन में बनी फिल्म 120 बहादुर, गुमनाम हीरोज़ की सच्ची कहानी को स्क्रीन पर लाती है। यह फिल्म मेजर शैतान सिंह और उनके सैनिकों की बहादुरी को उजागर करती है। इसका उद्देश्य है उनकी स्मृति को सम्मान देना और उनकी कहानी को नई पीढ़ी तक पहुंचाना, जो हमें उनके बलिदान और साहस की ताकत की याद दिलाती है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^