एमटीएनएल केबल चोरी मामले में दिल्ली पुलिस का एएसआई गिरफ्तार
20-Jul-2022 10:00 PM 6458
नयी दिल्ली 20 जुलाई (AGENCY) पूर्वी दिल्ली के वसुंधरा एनक्वेल इलाके में एमटीएनएल केबल चोरी मामले में शामिल होने के आरोप में दिल्ली पुलिस के एक सहायक पुलिस निरीक्षक (एएसआई) सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान मुनब्बर अली (40) और मोहम्म्द आसिफ दोनों दिल्ली निवासी के रुप में की गयी है। दोनों को घटनास्थल से गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एएसआई की पहचान अर्जुन प्रसाद, जो वर्तमान में दिल्ली पुलिस की सुरक्षा इकाई में तैनात है, के रुप की गई है। एएसआई को इस मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार 17 एवं 18 जुलाई की रात को पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग वसुंधरा एनक्लेव इलाके में एमटीएनएल की केबल चुरा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा कि कुछ लोग केबल के टुकडों को पिकअप वैन में डाल रहे थे।पुलिस ने कुल 280 मीटर केबल बरामद कर पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^