एनएमडीसी ने अक्टूबर में किया 40 लाख टन लौह अयस्क उत्पादन
02-Nov-2024 10:00 PM 3253
नयी दिल्ली, 02 नवंबर (संवाददाता) देश में सरकारी क्षेत्र की लौह अयस्क कंपनी राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) ने 40.7 लाख टन अयस्क का उत्पादन और 40.3 लाख टन लौह अयस्क की बिक्री की। कंपनी ने शनिवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि यह उसका अक्टूबर माह का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में उत्पादन में 3.8 प्रतिशत और बिक्री में 17.15 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^