एनपीपी ने श्रीलंका में नवंबर संसदीय चुनाव से पहले पहली स्थानीय चुनाव जीत हासिल की
27-Oct-2024 03:25 PM 6426
कोलंबो, 27 अक्टूबर (संवाददाता) श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके की नेशनल पीपुल्स पावर (एनपीपी) ने शनिवार को हुए एल्पिटिया स्थानीय सरकार के चुनाव में जीत हासिल की। चुनाव आयोग के अनुसार उसने उपलब्ध 28 सीटों में से 15 सीटें हासिल कीं। एनपीपी को कुल पड़े 36,305 वैध मतों में से 17,295 वोट मिले। श्रीलंका में 14 नवंबर को संसदीय चुनाव होने हैं। चुनाव की शुरुआत करने वाली एल्पिटिया पहली स्थानीय सरकार है। गौरतलब हैै कि 21 सितंबर के राष्ट्रपति चुनाव में दिसानायके के मुख्य प्रतिद्वंद्वी साजिथ प्रेमदासा के नेतृत्व वाली समागी जन बालवेगया 7,924 वोटों के साथ छह सीटें जीतकर दूसरे स्थान पर रहीं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^