एफआईएच ने विश्व कप 2023 के लिए ड्रॉ घोषित किया, भारत पूल-डी में
08-Sep-2022 01:41 PM 1330
भुवनेश्वर, 08 सितंबर (संवाददाता) अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने ओडिशा में होने वाले हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 के लिए गुरुवार को ड्रॉ घोषित किया। एफआईएच ने भारत को पूल-डी में इंग्लैंड, स्पेन और वेल्स के साथ रखा है। गत चैंपियन बेल्जियम को जर्मनी, कोरिया और जापान के साथ पूल-बी में जगह दी गई है। इसके अलावा पूल-ए में ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, फ्रांस और दक्षिण अफ्रीका, जबकि पूल-सी में नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, मलेशिया और चिली को शामिल किया गया है। एफआईएच पुरुष हॉकी विश्व कप का आयोजन ओडिशा के भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 जनवरी 2023 से किया जाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^