एफआईएच प्रो लीग के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम घोषित
27-Jan-2024 11:46 PM 3321
नई दिल्ली, 27 जनवरी (संवाददाता)एफआईएच प्रो लीग 2023-24 के भुवनेश्वर और राउरकेला चरण के लिए हॉकी इंडिया ने शनिवार को 24 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। भुवनेश्वर चरण तीन फरवरी को शुरू होगा और नौ फरवरी को समाप्त होगा जबकि राउरकेला चरण 12 फरवरी को शुरू होकर 18 फरवरी तक चलेगा। भारत तीन फरवरी को मौजूदा एशियाई खेलों के चैंपियन चीन के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा। दोनों चरणों में मेजबान टीम संयुक्त राज्य अमेरिका, नीदरलैंड, चीन और ऑस्ट्रेलिया से दो-दो बार भिड़ेगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^