एफएटीएफ ने चार साल बाद पाकिस्तान को ग्रे लिस्ट से हटाया
21-Oct-2022 10:55 PM 6988
इस्लामाबाद 21 अक्टूबर (संवाददाता) फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने शुक्रवार को पाकिस्तान को ‘बढ़ी हुई निगरानी’ के देशों की सूची से हटा दिया, जिसे ‘ग्रे लिस्ट’ के रूप में भी जाना जाता है। अपने पूर्ण सत्र के समापन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए एफएटीएफ के अध्यक्ष टी राजा कुमार ने कहा कि पाकिस्तान 2018 से ग्रे लिस्ट में है। उन्होंने कहा ,“इसकी दो समवर्ती कार्य योजनाएं हैं। पाकिस्तान के अधिकारियों द्वारा बहुत काम करने के बाद, उन्होंने बड़े पैमाने पर सभी कार्य योजना मदों पर ध्यान दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^