एसपीएन को यूएस ओपन का एक्सक्लूसिव टेलीविजन व डिजिटल अधिकार मिला
26-Aug-2022 09:17 PM 7945
मुंबई 26 अगस्त (संवाददाता) सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया (एसपीएन) ने शुक्रवार को अगस्त 2022 से यूएस ओपन का प्रसारण करने के लिए त्रिवर्षीय समझौता पर हस्ताक्षर किया है, जिससे इस ब्रॉडकास्टर को 2022-24 के बीच वैश्विक खेल का विशेष मीडिया अधिकार (टीवी और डिजिटल) प्राप्त हुआ है। यूएस ओपन के 2022 रिप्ले को भारतीय उपमहाद्वीप - पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, नेपाल, भूटान और मालदीव में एसपीएन के खेल चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। मैच को उनके ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। इस वर्ष का अंतिम ग्रैंड स्लैम, 2022 यूएस ओपन, 29 अगस्त 2022 से 11 सितंबर 2022 तक होगा। 2022 में ऑस्ट्रेलियन ओपन और रोलैंड-गैरोस के सफलतापूर्वक प्रसारण के बाद, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया उस सफलता को दोहराना चाहता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^