‘एसटी आरक्षण इस साल पहाड़ी, पदारी, कोली, गड्डा ब्राह्मणों को भी मिलेगा’
12-Feb-2024 10:20 PM 5635
जम्मू, 12 फरवरी (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस वर्ष अनुसूचित जाति एवं जनजाति आरक्षण का लाभ पहाड़ी, पदारी, कोली और गड्डा ब्राह्मणों को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराते हुए सोमवार को कहा कि उन्हें जनजातीय योजनाओं में शामिल किया गया है। श्री सिन्हा यहां राजभवन में पहाड़ी समुदाय के 120 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बातचीत करते हुए ये बातें कहीं। प्रमुख पहाड़ी नेताओं ने गुज्जर, बकरवाल और अन्य सूचीबद्ध जनजातियों के हितों की रक्षा करते हुए पहाड़ी समुदाय को सशक्त बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^