एशियाई चैंपियन्स ट्रॉफी से पहले राधाकृष्णन स्टेडियम का होगा कायापलट
03-Jul-2023 10:02 PM 5460
चेन्नई, 03 जुलाई (संवाददाता) बहुप्रतीक्षित हीरो एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी चेन्नई 2023 के आयोजन से ठीक एक महीने पहले यहां एग्मोर में स्थित मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में तैयारियां चरम पर हैं। साल 2007 में पुरुष एशिया कप की मेजबानी करने वाले यह प्रतिष्ठित स्टेडियम नवीनीकरण से गुज़र रहा है। करीब 8000 लोगों की क्षमता वाले स्टेडियम को नया टर्फ मिल रहा है, जिसका इस महीने के अंत में अनावरण किया जायेगा। मुख्य पिच के अलावा इसमें एक नया हाफ-कोर्ट टर्फ है जो भविष्य में तेज गति वाले हॉकी 5एस (प्रति टीम पांच खिलाड़ी) मैचों की मेजबानी कर सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^